Breaking News

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, कर सकेंगी अप्लाई

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां एक बार फिर महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलने जा रहा है. जिससे इस योजना से वंचित प्रदेशभर की महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगी. जिससे महिलाओं को हर महिने 1000 रूपए मिल सकेंगे.

इस दिन खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल
इसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा.

अब तक 24 किस्त जारी
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना चलाई जा रही. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए सीधे उनके बैंक अकाउंट में दिए जाते हैं. वहीं अब तक इस योजना की 24वीं किस्त जारी हो चुकी है.

महतारी वंदन योजना के लिए कौन है पात्र

  • विवाहित महिलाएं जो छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हैं.
  • महिलाओं की आयु कम-से-कम 21 वर्ष होनी चाहिए
  • विधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं
  • कब शुरू हुई योजना?
  • महतारी वंदन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मार्च 2024 में की गई थी. वर्तमान में राज्य में 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यानी एक साल में कुल 12 हजार रुपये दिए जाते हैं.

इस योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की गई है. साथ ही लैंगिक भेदभाव, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाया जा सके.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *