Breaking News

Illegal hookah bars: आर्यन पब्लिक स्कूल के पास अवैध हुक्का बार पर छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना सरकण्डा क्षेत्र अंतर्गत आर्यन पब्लिक स्कूल के समीप चोरी-छिपे संचालित किए जा रहे (Illegal hookah bars) अवैध हुक्का बार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 27 फरवरी 2026 को रेड की गई, जिसमें अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू, विनित एलानी किन्सु विश्वास यथार्थ कश्यप एवं समीर पटेल को गिरफ्तार किया गया।

कोटपा अधिनियम के तहत् की गई कार्रवाई (Illegal hookah bars)
आपको बता दे कि अथर्व पाण्डेय द्वारा अपने निवास पर सिगरेट व तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रति घंटे 500 रुपये लेकर हुक्का बार संचालित किया जाना पाया गया। मौके पर सभी आरोपी हुक्का पीते हुए मिले, जिनके कब्जे से 2 नग हुक्का पार्ट, 1 नग कोल हीटर, 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर तथा अन्य समान बरामद कर उसे जप्त की गई। मामले में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *