मकान बना ‘श्मशान’: अचानक भर-भराकर गिरी घर की छत, मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

वाराणसी. एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. जहां घर की छत अचानक भर-भराकर गिर गई. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला. दोनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बता दें कि घटना मंडुवाडीह क्षेत्र की है. लहरतारा इलाके में एक घर की छत अचानक गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान लक्ष्मी साहनी और छोटू साहनी के रूप में हुई है. घायलों में 65 वर्षीय गिरजा देवी और 35 वर्षीय मनु साहनी शामिल हैं. उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे. उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा. एडीसीपी नीतू के नेतृत्व में मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राय वर्मा और लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ राहत कार्य में शामिल हुए.

नगर निगम के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाने का काम शुरू किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे कोई और व्यक्ति न दबा हो. छत गिरने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं.

Check Also

Gwalior Crime: थाने के सामने व्यापारी पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले का आरोप

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *