Breaking News

Beaten mercilessly: होटल में रुकने पर युवक ने युवती को लात-मुक्कों से बेरहमी से पीटा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, (Beaten mercilessly) जहाँ सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का एक विचलित करने वाला CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक युवती पर ताबड़तोड़ लात और मुक्कों की बरसात करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद की मुख्य वजह युवती का किसी दूसरे युवक के साथ होटल में रुकना था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया।

सरकंडा पुलिस ने दर्ज किया मामला (Beaten mercilessly)
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस कदर अपना आपा खो चुका था और युवती खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह उसे पीटता रहा। इस सरेराह हुई मारपीट के बाद पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाते हुए थाने में अपनी आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *