CG News: छत्तीसगढ़ में 5 और 6 अप्रैल को रद्द रहेगी कई ट्रेनें, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते संचालन होगा प्रभावित

CG News: रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा. रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण 5 अप्रैल 2026 को मेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर
  • ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
  • ट्रेन नंबर 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर
  • ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
  • ट्रेन नंबर 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर
  • ये सभी ट्रेनें 5 अप्रैल को रद्द रहेगी, जबकि 6 अप्रैल को ट्रेन नंबर 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहने वाली है.

मेमू बिलासपुर में होगी समाप्‍त

  • ट्रेन नंबर 68701 पैसेंजर
  • ट्रेन नंबर 68703 रायपुर-दुर्ग
  • ट्रेन नंबर 68702 और ट्रेन नंबर 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू भी रद्द रहेंगी.
  • ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी और आगे रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.

इसके अलावा ट्रेन नंबर 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को महासमुंद में समाप्त होगी और ट्रेन नंबर 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से शुरू होगी. रेल प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया.

Check Also

CG News: बिलासपुर में कोनी में बर्ड फ्लू का खतरा, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट, 5 अप्रैल को टीम करेगी जांच

CG News: बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *