महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL सट्टेबाजी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 2.5 करोड़ का माल जब्त

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में मास्टरमांइड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने करीब 2.5 करोड़ रूपये का माल जब्त किया है.

रायपुर और बेमेतरा से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 8 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए महासमुंद के घोड़ारी के पास स्थित बाबा फैमिली ढाबा से पावर एक्स व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले कुछ लोगों को पकड़ा था. इसी मामले की बारीकी से जांच की गई तो नेटवर्क खुलासा हुआ. पुलिस ने एक्शन लेते हुए अब रायपुर और बेमेतरा से मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

2.5 करोड़ का माल जब्त
आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लैपटॉप, एक टैबलेट, 22 मोबाइल फोन और 1.15 करोड़ रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड जब्त किया है. कुल संपत्ति की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
रायपुर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश, ललित चावला, सौरभ जैन, विजय शर्मा और निशांत नागवानी हैं. इसके साथ ही एक आरोपी अंशु बग्गा को बेमेतरा से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी निशांत पैनलों का संचालन करता था, वह लोगों को आईडी बेचता था और लेन-देन का हिसाब रहता था. अलग-अलग जगहों पर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस का कहना है कि जुआ और सट्टा जैसे गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Check Also

इंसानियत शर्मसार! लव मैरिज करने वाली महिला का मौत के बाद भी हुआ सामाजिक बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Ambikapur: सरगुजा मुख्यालय अंबिकापुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *