CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का परीणाम घोषित हो गया है. 10वीं के रिजल्ट में संध्या नायक ने प्रदेश में टॉप किया है. इस बार भी लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है बालिकाओं का प्रतिशत 81 रहा है. प्रदेश भर में 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने परीक्षा दी थी. हाई स्कूल में इस बार परीक्षा परिणाम 77.15 रहा है. इस बार का परीक्षा परिणाम पिछली बार की तुलना में 5% अधिक है.
छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं.
594 नंबर के साथ संध्या और परीरानी ने किया टाॅप
टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है. इन टॉपर्स में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान का नाम शामिल है. वहीं तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा का नाम शामिल है.
देखिए 10वीं में टॉपर करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट

टॉपर छात्र-छात्रओं को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये
साल 2026 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3,20,535 विद्यार्थीयों ने परीक्षा दी थी. इनमें 77.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. टॉप 10 में कुल 42 छात्र-छात्राएं शामिल है. टॉप करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार ने डेढ़ लाख रुपये देने का ऐलान किया है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter