कौन हैं अनुराग सुजानिया? जो बने सागर जिले के नए पुल‍िस कप्‍तान, कहां-कहां रह चुकी पोस्‍ट‍िंग, इन चुनौत‍ियों से होगा सामना

IPS Anurag Sujania: मध्य प्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. तमाम जिलों के कलेक्टर के साथ-साथ एसपी भी बदले जा रहे हैं. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल ने शनिवार देर रात 62 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की. इस बड़े फेरबदल में कई जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए हैं. PHQ के इस फैसले के पीछे की वजह प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना माना जा रहा है. सागर जिले के पुलिस कप्तान में फेरबदल करते हुए अनुराग सुजानिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अनुराग सुजानिया मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वह मंदसौर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, सागर एसपी बनाए जाने से पहले अनुराग सुजानिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में तैनात थे.

कौन हैं अनुराग सुजानिया?
IPS अनुराग सुजानिया इस समय मध्य प्रदेश कैडर में तैनात हैं. हालांकि वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. उन्‍होंने साल 2014 में UPSC परीक्षा पास की थी. वे मध्यप्रदेश के मंदसौर, टीकमगढ़ और मुरैना जैसे जिलों में भी एसपी के रूप में काम कर चुके है. इसके अलावा वह करैरा में एसडीओपी (SDOP) के पद पर भी काम कर चुके हैं. उन्‍होंने SIT टीम में भी काम किया है.

सुजानिया की पहचान आम जनता से जुड़े हुए अधिकारी के तौर पर होती है. उन्होंने समय-समय पर सार्वजनिक सुरक्षा, चुनावी शांति और महिला सम्मान जैसे विषयों पर जनता से अपील भी की है. यही वजह है कि अभी तक जिन भी जिलों में वह रहे हैं, उनकी कार्यशैली की चर्चा आज भी होती है.

सागर में सुजानिया के लिए क्‍या-क्‍या चुनौतियां?
अनुराग सुजानिया को सागर में सबसे बड़ी चुनौती इस समय शहर में घूम रहे कटर बाज हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह कटर बाज नई उम्र के हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए शहर में कहीं भी चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे देते हैं. पिछले एक महीने के दौरान शहर भर में दर्जनभर से ज्यादा कटर बाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ये परवाज पब्‍ल‍िक प्‍लेस में ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं ताकि उनका नाम और डर लोगों के बीच बन सके. नए पुलिस कप्तान के सामने इन कटर बाजों और इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाना ही सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है.

Check Also

MP IPS Transfer: एमपी में फिर से चली तबादला एक्सप्रेस, 62 आईपीएस का ट्रांसफर, 24 जिलों के एसपी बदले

Bhopal News: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे 62 आईपीएस अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *