IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, RCB-KRR मैच के टिकट की बुकिंग शुरू, ऐसे करें बुक

RCB vs KKR Tickets Update: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है. 10 मई को होने वाले मुकाबले की टिकट बिक्री के बाद अब 13 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच के टिकटों की बिक्री आज से शुरू कर दी गई है.

कितना होगा टिकट
13 मई को होने वाले मुकाबले के लिए आरसीबी और केकेआर मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत 2500 से 40000 तक होगी. नॉन-हॉस्पिटैलिटी स्टैंड्स टिकट 2500 से 3000 के बीच होगा. इसी तरह से प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी स्टैंड्स का टिकट 5000 से 8000 के बीच होगा. जबकि वीआईपी और कॉर्पोरेट बॉक्स टिकट के रेट 15000 से 40000 के बीच होंगे.ऑनलाइन में एक यूजर अधिकतम 4 टिकट बुक कर सकता है. जिसके लिए विडों आज से ओपन हो रहा है.

कहां से टिकट बुक करें?
आयोजकों ने बताया है कि टिकट सिर्फ RCB की ऑफिशियल वेबसाइट https://shop.royalchallengers.com/ticket या उनके ऐप से ही खरीदे जा सकते हैं. धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी दूसरी वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें. फैंस को सुरक्षित रहने के लिए केवल इन्हीं आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

‘M-ticket’ और ‘QR कोड’ सिस्टम शुरू
स्टेडियम में प्रवेश को आसान बनाने के लिए इस बार ‘M-ticket’ और ‘QR कोड’ सिस्टम शुरू किया गया है. इस नई तकनीक की मदद से अब दर्शकों को लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और स्टेडियम के अंदर एंट्री पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी.

Check Also

Bengal Election Result: रुझानों के बीच TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, बांकुरा में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग की आज गिनती हो रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *