Son of Sardaar 2 का नया पोस्टर रिलीज, रिवील हो गई पूरी स्टारकास्ट…

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardaar 2) का नया पोस्टर आउट हो गया है. सामने आए नए पोस्टर में मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को फैंस के साथ रिवील कर दिया है. पोस्टर में कुछ पूराने तो कुछ नए सितारे फिल्म का हिस्सा बने हैं.

फिल्म का आया नया पोस्टर
बता दें कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपने इंस्टाग्राम पर अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए पूरी स्टारकास्ट से फैंस को मिलवा दिया है. पोस्टर में उनका अलग ही अंदाज भी दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘ये फैमिली फोटो नहीं, ये होने वाले धमाके की वॉर्निंग है.’

स्टारकास्ट हुई रिवील
सामने आए पोस्टर की बात करें तो इसमें सभी लोगों को अजय देवगन (Ajay Devgan) पर बन्दूंक ताने देखा जा सकता है. उनके साथ सोफे पर मृणाल और रवि किशन भी बैठे हुए हैं. इसके अलावा फिल्म में कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, रोशनी वालिया, साहिल मेहता और अश्वनी खलसेकर नजर आने वाले हैं. साथ ही दिवंगत एक्टर मुकुल देव और पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’
बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgan) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardaar 2) 25 जुलाई को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म से पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं.

Check Also

SRK-सलमान और रजनीकांत भी पीछे, ये है ₹100 करोड़ वाली 20 हिट फिल्में देने वाला एक्टर

शाहरुख खान- सलमान खान और रजनीकांत जैसे अभिनेताओं को भारतीय सिनेमा का दिग्गज माना जाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *