Breaking News

ड्रंक एंड हिट: रांची में बीच सड़क पर कार से रौंदा, बार में पहले विवाद की… फिर बीच सड़क मौत की सौगात दी

लालपुर इलाके में एक बार के बाहर हुए ड्रंक एंड हिट केस में आरोपियों की पहचान कर ली गई है. शराब के नशे में धुत आरोपियों ने गढ़वा के रहने वाले अंकित सिंह को अपने वाहन से कुचल कर मार डाला था. युवक अपने दोस्तों के साथ रांची के लालपुर स्थित एक बार में खाना खाने के लिए गए थे. जहां उसका दूसरे गुट के कुछ युवकों के किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. दो गुटों के विवाद में एक युवक की कार से रौंदकर हत्या कर दी गई. आरोपी रांची के बाहर के रहने वाले हैं. रांची पुलिस की एक टीम जिले के बाहर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. रांची के सिटी डीएसपी रमन ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

झारखंड की राजधानी रांची के एक बार में डांस फ्लोर पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के बाद बार से बाहर निकलते ही दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई. दूसरे गुट के युवक ने पहले तो अंकित की जमकर पिटाई और फिर उसे कार से रौंद दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

रविवार की रात मूल रूप से गढ़वा जिला का रहने वाला अंकित सिंह अपने दोस्त आकाश और सेजल उर्फ अर्णव के साथ रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक बार में गया था. सभी आरोपी फरार हो गए. अंकित के दोस्त उसे गंभीर हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लालपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि उन्हें इस हत्याकांड मामले की जांच में मदद मिल सके.

मामले में अंकित के मामा सत्यप्रकाश सिंह ने गढ़वा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पलामू के लेस्लीगंज निवासी राजमनी सिंह के पुत्र रमनदीप सिंह, रौशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान समेत चार-पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. सत्यप्रकाश की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह अंकित और उसके दोस्त अर्णव उर्फ सेजल और आकाश कुमार के साथ रविवार की रात करीब नौ बजे रांची के लालपुर चौक के पास स्थित एक बार में खाना खाने गए थे. उसी दौरान वहां मौजूद एक दूसरे ग्रुप से विवाद हो गया. आरोप है कि बाहर निकलते समय उस ग्रुप के एक व्यक्ति ने अंकित की ओर इशारा करते हुए उसे गालियां दी. उसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई.

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *