सुशासन तिहार में कवर्धा के गांवों में पहुंचे CM साय, आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटी चॉकलेट, चौपाल लगाकर सुनी समस्या

CG News: छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री साय लोगों के बीच पहुंचकर योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं. साथ ही फरियादों की समस्याओं को सुन रहे हैं. आज सीएम विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर अचानक कवर्धा जिले के पंडरिया तहसील के कुई-कुकदूर में उतरा. सीएम साय के आगमन पर स्थानीय विधायक भावना बोहरा समेत भाजपा नेताओं ने गमछा भेंटकर स्वागत किया. भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित आला अधिकारी मौजूद रहे.

जनता के बीच पहुंचे CM साय, बच्चों को बांटी चॉकलेट
मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया. इसके बाद वे कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा की. इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं बताई और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटी चाकलेट, छोटे बच्चों को पास बुलाकर नाम पूछा ड्राइंग शीट बांटी, पंच श्री झिमलाल की पत्नी ने बिरनमाला और खुमरी पहनाकर स्वागत किया.

खैरागढ़ में हितग्राही को सौंपी आवास की चाबी
इसके बाद अचानक खैरागढ़ जिले के धुर वनांचल ग्राम बकरकट्टा पहुंचे जहां उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ. मुख्यमंत्री सबसे पहले ग्राम पंचायत सरोधी में पीएम जनमन के तहत हितग्राही सुमान सिंह मेरावी के घर पहुंचकर उन्हें आवास की चावी सौंपी और उनसे सीधा संवाद किया. योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया.

Check Also

बंगाल में BJP बढ़त पर रायपुर में जश्न: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ से मनाई खुशी

रायपुर। पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *