किन्नर गुटों में विवाद के बाद मारपीट, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

रायगढ़ में किन्नरों के दो गुटों के बीच नाच-गाने और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के विवाद से बढ़ा मामला
जानकारी के मुताबिक, एक गुट का नेतृत्व पूर्व महापौर मधुबाई किन्नर करती हैं, जबकि दूसरा गुट कुंतीबाई का बताया जा रहा है। दोनों गुट पहले साथ काम करते थे, लेकिन बाद में अलग हो गए। रविवार को जोरापाली इलाके में पैसों के लेनदेन और कार्यक्रमों में नाच-गाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गुट शिकायत लेकर कोतरा रोड थाना पहुंचे।

घर पहुंचकर मारपीट का आरोप
मिट्ठूमुड़ा निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ जन्मदिन और अन्य कार्यक्रमों में बधाई देने का काम करती है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से दूसरे गुट के लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। रविवार देर शाम आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना में संध्या, पल्लवी और सुमन को चोटें आई हैं।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने कुनाल निराला, नागमणी किन्नर, स्वीटी किन्नर और गोपीबाई किन्नर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

CG में बड़ा हादसा: खेलते-खेलते फट गई मोबाइल की बैटरी, एक साल के मासूम की मौत

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *