Fire at the Open University: ओपन यूनिवर्सिटी के कबाड़ में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी….

बिलासपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, (Fire at the Open University) जब परिसर के पिछले हिस्से में रखे पुराने सामान और कबाड़ में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाहर झाड़ियों में लगी आग धीरे-धीरे यूनिवर्सिटी परिसर तक जा पहुंची और वहां रखे टायरों व कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया।

समय रहते काबू पाया गया आग पर, टला एक बड़ा हादसा (Fire at the Open University)
आग की लपटें और काला धुआं उठते देख यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरपंप और पाइप से बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और समय रहते हस्तक्षेप के कारण आग को मुख्य विभागों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई

Check Also

दुर्ग में IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से चल रहा था ऑनलाइन नेटवर्क

दुर्ग जिले में आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *