केरलम सीएम की घोषणा जल्द, रेस में वेणुगोपाल सबसे आगे ; कांग्रेस नेता बोले- हमारे यहां मोदी-शाह जैसा सिस्टम नहीं

केरलम चुनाव के नतीजों को आए 5 दिनों से ज्यादा हो चुका है। पांच राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस इस इकलौते राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है। यही वजह है कि, राज्य में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए इसे लेकर लगातार माथापच्ची जारी है। इस बीच खबर है कि, केरलम सीएम के लिए सांसद राहुल गांधी की पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकले में मुलाकात की। ऐसे में पार्टी जल्द ही सीएम चेहरे का ऐलान कर सकती है। वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं।

मोदी-शाह वाला सिस्टम हमारे यहां नहीं
केरलम के अगले CM के चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस के सीनियर लीडर रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर निशाना साधा। चेन्निथला ने कहा- कांग्रेस पार्टी में सीएम का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है। हमारे यहां मोदी-शाह सारे फैसले लें, ऐसा सिस्टम नहीं है। केरलम में चुनावी नतीजे आए 6 दिन हो गए हैं। अभी तक सीएम का ऐलान नहीं हो पाया है। राज्य में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई। कांग्रेस ने 140 में से 63 सीटें जीतीं। 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर CPI(M) रही। LDF की हार पर सीएम पिनाराई विजयन पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

75-80% विधायकों की पसंद के.सी. वेणुगोपाल
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 63 विधायकों में 75-80% ने के.सी. वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वेणुगोपाल के सीएम बनने पर इरिक्कूर से चुनाव जीते सनी जोसेफ अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे वेणुगोपाल के सीएम बनने के बाद इस सीट से चुनाव लड़कर विधायक का चुनाव लड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया है। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन दिया है।

Check Also

झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 500 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में मध्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *