यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 90 से ज्यादा की मौत, कई घायल

UP News: उत्तर प्रदेश में बुधवार की देर शाम आए आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई. जिसमें करीब 90 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. प्रयागराज से अकेले 21 लोगों की मौत हुई है. आंधी इतनी तेज थी कि सैकड़ों की तादाद में पेड़ उखड़ गए, कई घर उजड़ गए. अभी तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है. फिलहाल, सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, आंधी-तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए. कई कच्चे घर जमींदोज हो गए. जिसकी वजह से 90 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए. इस आपदा में कई लोग मारे गए. चपेट में आने से कई पशुओं की भी मौत हो गई है. जानें कहां-कितने लोगों की हुई मौत.

प्रयागराज में 21 की मौत
इस आंधी-तूफान के कहर में सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज में हुई हैं. जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में अब तक 21 मौतें हो चुकी हैं. इसके बाद भदोही में 18 लोगों की मौत हुई है. प्रयागराज में तूफान ने अपना खूब कहर बरपाया. कई गाड़ियों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. यानी इस आंधी-तूफान से न सिर्फ जनहानि, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ है. भदोही में तो 18 की मौत हो गई, जबकि 8 से ज्यादा घायल हैं और करीब 16 मवेशियों की जान चली गई है.

किन जिलों में कितने लोगों की मौत
मिर्जापुर में तेज आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला है. यहां भी 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर पेड़, बिजली के खंभे और दीवार भी गिर गई हैं. जिसमें काफी नुकसान हुआ है. प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर के अलावा फतेहपुर में 9, हरदोई में दो, कानपुर देहात और कौशांबी में 1-1 लोगों की मौत हुई है. मौतों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Check Also

UP चुनाव से पहले गरमाया आरक्षण का मुद्दा! अखिलेश बोले था, है और रहेगा, मायावती ने सरकार को घेरा

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो चली है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *