छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, रायपुर में लक्ष्मण सेन और मुकेश साहू को जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नियुक्ति संबंधी आदेश OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की ओर से जारी किया गया।

जारी सूची के मुताबिक रायपुर शहर OBC कांग्रेस की कमान लक्ष्मण सेन को सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में मुकेश साहू को जिम्मेदारी दी गई है। धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण में लखेश्वर साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर में नई जिम्मेदारियां
नई सूची में कई जिलों में संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव शहर में सचिन दुरहटे और ग्रामीण क्षेत्र में रोशन साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बलौदाबाजार शहर में गणेश शंकर साहू, ग्रामीण क्षेत्र में घनश्याम पटेल, गरियाबंद में गजेंद्र साहू और महासमुंद ग्रामीण में कुनाल चंद्राकर को संगठन की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

कई नए चेहरों को मिला मौका
रायगढ़ शहर में कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण में बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मितेंद्र यादव, जशपुर में चंद्रदीप यादव और सरगुजा में ईश्वर सोनी को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पुरुषोत्तम वर्मा और कांकेर में सुखचंद प्रजापति को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। पार्टी पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे रही है। प्रदेश कांग्रेस OBC विभाग का मानना है कि नए जिला अध्यक्ष संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएंगे।

Check Also

लाश: तोरवा थाना क्षेत्र के नाले में मिली अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश….

बिलासपुर के तोरवा थाना अंतर्गत रेलवे क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *