Bakrid 2026: मुंबई की सोसायटी में कुर्बानी पर बवाल, बकरीद को लेकर यूपी में कैसी है तैयारी?

Bakrid 2026: देशभर में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) को लेकर जश्न का माहौल है. बड़ी संख्या में आज मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र हो रहे हैं, जहां नमाज अदा करेंगे. सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों को भी सजाया गया है. प्रशासन ने भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. उत्तर प्रदेश में बकरीद को लेकर प्रशासन काफी एक्टिव है, क्योंकि सीएम योगी कई बार बकरीद पर सुरक्षा और नमाज अदा करने पर बयान दे चुके हैं. हर जगह सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है. बकरीद के अवसर पर भोपाल के ईदगाह में मुस्लिम समाज की एक विशाल सभा ने सुबह की नमाज अदा की.

दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा
दिल्ली पुलिस संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने कहा, “सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है. दिल्ली पुलिस ने विशेष रूप से मध्य जिले में व्यापक इंतजाम किए हैं. बकरीद से पहले दिल्ली पुलिस ने इलाके में खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रूट मार्च और फ्लैग मार्च निकाले थे. अब तक, उत्सव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है, और हम आशा करते हैं कि यह सिलसिला जारी रहेगा. त्योहार के तहत बलि की रस्म पूरी तरह से घर के अंदर ही निभाई जाएगी.” दिल्ली के जामा मस्जिद में हजारों की तादात में नमाज अदा करने पहुंचे लोग.

PM मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे. सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना.

मुंबई में बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर विवाद बढ़ गया था. जिसके बाद गोरेगांव की एक सोसायटी में पुलिस ने कुर्बानी की अनुमति ही रद्द कर दी और आदेश दिया कि गुरुवार सुबह तक बकरों को हटाया जाए. फिलहाल, इलाके में शांति बनी रहे, इसके लिए भरपूर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

Check Also

Motihari Crime News: 125 फरार अपराधियों पर 6.54 लाख का इनाम, 7 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति!

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *