निवेश का बड़ा घोटाला : “पैसा डबल कर देंगे” का झांसा देकर सैकड़ों करोड़ लूटने वाला युवक गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : सपनों को बेचने वाले ठगों की कहानी फिर से दोहराई गई। सुपेला थाना क्षेत्र में एक ऐसा निवेश घोटाला सामने आया है जिसने हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है। योगेश कुमार साहू नाम का शातिर आरोपी, जो करीब डेढ़ से दो साल से फरार चल रहा था, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

कहानी शुरू होती है दुर्ग कोर्ट से, योगेश साहू अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) लेने कोर्ट पहुंचा था। जैसे ही पीड़ितों को उसकी मौजूदगी की खबर लगी, गुस्साए लोगों ने उसे घेर लिया। भीड़ ने तुरंत उसे पकड़कर दुर्ग कोतवाली पहुंचाया। वहां से सुपेला पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचाकर पूछताछ शुरू कर दी।

पीड़ितों का आरोप भयानक
योगेश साहू और उनकी पत्नी (मेघा साहू) ने एक मोबाइल एप और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए लोगों को लालच दिया। ईटीएफ गोल्ड, शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के नाम पर भारी मुनाफा (पैसा डबल या 6% तक रिटर्न) का वादा किया। आम लोगों, मजदूरों और छोटे निवेशकों को फंसाया गया।

पीड़ितों का दावा है कि करीब 1,500 से 2,000 लोगों से करोड़ो रुपये तक की ठगी की गई। कुछ रिपोर्ट्स में 300 करोड़ का आंकड़ा भी सामने आया है। आरोपी ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर लोगों का भरोसा जीता और फिर पैसा लेकर गायब हो गया। कई पीड़ितों ने अपनी पूरी जमा पूंजी, घर-दुकान बेचकर या कर्ज लेकर निवेश किया था, जो अब स्वाहा हो चुका है।

पुलिस के अनुसार, सुपेला थाने में कई शिकायतें दर्ज हैं। योगेश साहू के अलावा उसकी पत्नी और मैनेजर गौरव सनान भी आरोपी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि मुख्य आरोपी दुबई फरार हो चुके थे, लेकिन योगेश कोर्ट में हाजिर होने की हिम्मत जुटाकर आया तो पकड़ा गया।

पुलिस जांच जारी
सुपेला पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल ऐप डेटा, गवाहों के बयान और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर पीड़ितों की सटीक संख्या और ठगी की राशि की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच से बड़ा नेटवर्क सामने आने की आशंका है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी पीड़ितों को न्याय मिलेगा और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। योगेश साहू से पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Check Also

खुला काली कमाई का ‘काला चैप्टर’: रिटायर्ड ARTO के घर पर विजलेंस का छापा, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश जब्त

लखनऊ. उत्तरप्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की दो दिन तक चली छापेमारी में रिटायर्ड (एआरटीओ) ललित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *