NEET Exam 2026: नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, भोपाल समेत 5 शहरों के स्टेशनों पर रहेगी विशेष व्यवस्था

भोपाल। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल मंडल पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे ने एक विशेष भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) योजना लागू की है। परीक्षा के दिन भोपाल सहित मंडल के 5 प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।

इन 5 शहरों के स्टेशनों पर रहेगी विशेष नजर
रेलवे विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा में सबसे अधिक 13,774 परीक्षार्थी भोपाल में परीक्षा देंगे। इसके अलावा अन्य शहरों में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें गुना में 1839, विदिशा में 1709, नर्मदापुरम में 1283, अशोकनगर में 865 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

भीड़ नियंत्रण के लिए किए गए खास इंतजाम
स्टेशनों पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों की सहायता के लिए कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक (Commercial), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और परिचालन कर्मचारियों का अतिरिक्त अमला तैनात रहेगा।

यात्रियों व छात्रों की मदद के लिए अतिरिक्त पूछताछ काउंटर और लगातार अनाउंसमेंट की व्यवस्था सक्रिय रहेगी। सुचारु आवागमन और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए स्टेशनों पर मजबूत बैरिकेडिंग और मार्गदर्शन बोर्ड लगाए जाएंगे।

परीक्षार्थियों एवं संरक्षकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता: DCM सौरभ कटारिया
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि परीक्षार्थियों और उनके संरक्षकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और सहयोग के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले अभ्यर्थियों को स्टेशनों पर हर संभव आवश्यक जानकारी और सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

Check Also

बदायूं सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 6 लोगों की मौत पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

लखनऊ. बदायूं में हुए सड़क हादसे को लेकर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *