Board Re-exam में सामूहिक नकल! शिक्षक खुलेआम छात्रों की कॉपियों में लिख रहे उत्तर, खुलासा होते ही मचा हड़कंप

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा विकासखंड के तुलफ़ रैयत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। इस परीक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से परीक्षा में पहुंचे शिक्षक छात्र-छात्राओं को सामूहिक नकल कराते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि यहां वार्षिक पुनः परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें कक्षा पांचवी और आठवीं के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस परीक्षा में पांचवी और आठवीं क्लास में फेल छात्र छात्राएं साथ ही जो छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें दोबारा मौका दिया गया था। जिसमें आठवीं क्लास के 83 छात्र और पांचवी क्लास के 19 छात्र छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस मामले को लेकर फिलहाल जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है,उनका कहना है, कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला? पूर्व CDS ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का सच

India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्‍मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने बदला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *