Breaking News

Prateek Yadav Family Tree: पिता मुलायम सिंह 3 बार रहे CM, भाई पूर्व सीएम, पत्नी BJP नेता… जानें प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन

Mulayam Singh Yadav Son Profile: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुख रखने वाले प्रतीक यादव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. समाजवादी पार्टी समेत पूरे यूपी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. प्रतीक की मौत ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. उनकी मौत किन वजहों से हुए, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. परिवार के मुताबिक, सोते समय अचानक तबीयत खराब हुई, तो सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी.

जानकारी के मुताबिक, जब प्रतीक को सिविल अस्पताल ले जाया गया. तब उनकी मौत हो चुकी थी. प्रतीक अपने घर पर ही सो रहे थे, अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि, इस दौरान उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव साथ नहीं रहीं. जब प्रतीक को अस्पताल ले जाया गया, तो उनके शरीर पर भी कोई चोंट के निशान नहीं पाए गए.

प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन?
प्रतीक यादव यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह के दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं. यानी वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं. उनकी शादी अपर्णा यादव से हुई थी, जो वर्तमान में भाजपा नेता हैं. प्रतीक यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से होने के बावजूद राजनीति में कोई रुचि नहीं रखते थे. उनका खुद का कारोबार था और वे हमेशा अपने शरीर को लेकर काफी एक्टिव रहते थे. जिम में पसीना बहाना उन्हें काफी पसंद था. इसके साथ ही महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते थे.

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. उनके बड़े भाई अखिलेश यादव यूपी के सीएम रह चुके हैं. पिता मुलायम सिंह यादव भी यूपी में 3 बार सीएम रहे. भाभी डिंपल यादव मैनपुरी से लोकसभा सांसद हैं. चाचा शिवपाल यादव, रामकृपाल यादव और अभयराम सिंह यादव भी राजनीति से जुड़े हुए हैं. फिलहाल, प्रतीक की मौत ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.

Check Also

अजित पवार के बाद क्या सुनेत्रा पवार के हाथ से फिसलेगी NCP? पार्टी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान

Maharashtra politics: अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कमान संभालने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *