गोलबाजार में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, मीडियाकर्मी की बच्ची बनी निशाना; सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर

रायपुर : राजधानी रायपुर के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक महिला मीडियाकर्मी अपने पति और बच्ची के साथ खरीदारी करने गोलबाजार पहुंची थीं। इसी दौरान अज्ञात महिला ने उनकी बच्ची के गले से करीब 1 तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी।

बताया जा रहा है कि चोरी गई चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक अज्ञात महिला बच्ची के गले से चेन निकालते हुए नजर आ रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बाजार में बढ़ती चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर व्यापारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल है।

Check Also

CG Lecturer Recruitment Exam 2026: छत्तीसगढ़ में 29 नवंबर को होगी व्याख्याता भर्ती परीक्षा, बस्तर में बनाए गए 15 केंद्र

CG News: छत्तीसगढ़ के स्‍कूलों में अब शिक्षकों की संख्‍या बढ़ने वाली है. प्रदेश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *