गोलबाजार में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, मीडियाकर्मी की बच्ची बनी निशाना; सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर

रायपुर : राजधानी रायपुर के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक महिला मीडियाकर्मी अपने पति और बच्ची के साथ खरीदारी करने गोलबाजार पहुंची थीं। इसी दौरान अज्ञात महिला ने उनकी बच्ची के गले से करीब 1 तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी।

बताया जा रहा है कि चोरी गई चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक अज्ञात महिला बच्ची के गले से चेन निकालते हुए नजर आ रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बाजार में बढ़ती चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर व्यापारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल है।

Check Also

अपोलो लापरवाही: अपोलो अस्पताल की कथित लापरवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट मरीज को एयरलिफ्ट करने के दौरान कथित लापरवाही का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *