Breaking News

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आज का भाव

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट जंग के दौरान अमेरिका और ईरान ने सीजफायर की घोषणा की थी, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत भर-भराकर गिर गई. प्रतिदिन कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की जा रही है. आने वाले समय में तेल-गैस कंपनियों पर दबाव कम होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया है. जानें आज का भाव.

क्रूड ऑयल की कीमत जंग शुरू होने के बाद लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 74 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर सकती हैं.

आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

मई में 4 बार बढ़े थे दाम
सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ मई 2026 में ही चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई. फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. हालांकि, इसके बाद से अब तक कीमत स्थिर है. संभावना है कि अगर क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर रहा तो पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं.

Check Also

Bihar EOU Raid: इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा, एक घर से ₹50 लाख कैश मिलने की सूचना; ₹83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *