चंपत राय को क्लीन चिट नहीं, सबकी जांच हो, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले VHP अध्यक्ष

No Clean Chit for Champat Rai: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को 8 लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सभी नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. अब इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने जांच दायरा बढ़ाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी जांच हों, ये लोग जांच से बाहर नहीं हैं.

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद मांग उठाई है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी जांच हों, ये लोग जांच से बाहर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच जारी है. कोई भी जांच के दायरे से बाहर नहीं है.

चंपत राय इस्तीफा देंगे या नहीं यह उन पर निर्भर
आलोक कुमार ने कहा, इस मामले में भले ही अभी तक ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं, लेकिन पूरे प्रकरण में उनकी हीलाहवाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आरोप लगे तो ट्रस्ट ने SIT का गठन कर जांच कराने की बात कही थी. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. वहीं चंपत राय को लेकर उन्होंने कहा कि चंपत राय इस्तीफा देंगे या नहीं यह उन पर निर्भर करता है.

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
फिलहाल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव का नाम शामिल है. इन सभी पर चोरी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड़यंत्र समेत कई आरोपों में एफआईआर हुई है.

Check Also

शहडोल: जिला अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, वार्डों में बर्तन रखकर इलाज कराने को मजबूर मरीज

Shahdol: शहडोल जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *