बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म फुकरे 3 (Fukrey 3) में देखा गया था. वहीं, बेटी जूनी के जन्म के दो साल बाद वो काम पर लौट कई हैं. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर इसका खुलासा किया है.
दो साल बाद काम पर लौटीं ऋचा चड्ढा
बता दें कि ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने इस पोस्ट में एक लंबी-चौड़ी नोट लिखा है. इस पोस्ट में कई फोटोज और वीडियो शेयर किया है. फोटोज और वीडियो के बीच-बीच में एक्ट्रेस ने अपने मन की बात लिखा है. पहले उन्होंने लिखा- “बीते रविवार यानी 7 दिसंबर को मैं दो साल बाद वापसी की. मैं चाहती थी कि बेबी होने के बाद जल्द से जल्द मैं वापसी कर लूं, लेकिन मेरा शरीर और दिमाग शायद इसके लिए तैयार नहीं था.
पर इन प्रैक्टिकल परेशानियों के बीच मैंने कुछ और भी झेला, वो था प्रोफेशनल लेवल पर लोगों का धोखा. मैंने सीखा कि इंडस्ट्री में बहुत कम लोगों के अंदर काम के एथिक्स हैं. कई लोग तो अंदरूनी इंफीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स को झेल रहे हैं और कुछ लोग ऐसे हैं जो कहते हैं उन्हें मीन नहीं करते. मानसिक संतुलन उनका बिगड़ा हुआ है. वो खुश नहीं रहते तो इसलिए चारो ओर सिर्फ दुख बांटते हैं. ये नया नहीं है, क्योंकि ये बात तो 70 साल पहले गुरु दत्त साहब कह ही गए हैं.”
अपने पोस्ट में ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने आगे लिखा- “जिन भी लोगों ने एक तरफा घृणा मुझे दी, वो भी तब जब मैं अपने सबसे खराब फेज में थी और मुझे थोड़े प्यार की जरूरत थी, आप लोग जानते हैं कि आप क्या हैं. मैं तो माफ कर दूंगी, पर कभी भूलूंगी नहीं. ये बात अपने दिमाग में आप लोग जरूर रखना. अगर बच्चे की परवरिश में मुझे पूरे गांव की मदद लगे तो मैं लूंगी, क्योंकि जब एक औरत मां बनती है तो उसको सिखाया नहीं जाता कि कैसे सबकुछ अकेले करना है. मेंटल रिकवरी होने में मुझे थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया. हर कोई आपसे कहता है कि ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर पोस्ट करो, कॉन्टेंट क्रिएट करो, लेकिन सोशल मीडिया मुझे रोजगार नहीं दे रहा है. मेरी भी एक लाइफ है. मैं अपनी लाइफ की छोटी से छोटी चीज को शेयर करने से डरती हूं. पॉडकास्ट्स मुझे बुला रहे हैं चीजों को लेकर बात करने पर, लेकिन उनमें क्या होता है? मेरे आंसुओं को जूम करके दिखाया जाता है.”
वहीं, अपने इस पोस्ट के आखिरी में ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने लिखा- ‘पोस्ट-पार्टम डिप्रेशन पर बात क्यों नहीं कर सकते बिना उसका पोस्टर-चाइल्ड बने. बॉडी पॉजिटिविटी पर बात क्यों नहीं हो सकती बिना स्ट्रेच मार्क्स की क्लोज-अप फोटो दिखाए. ऋचा ने पूछा कि इंसान चीजें क्यों शेयर करता है.दूसरों को ताकत देने के लिए या पैसा कमाने के लिए. उन्होंने साफ कहा कि मैं पहले से ही ऋचा हूं… जो दिखता है वो बिकता है पर हर इंसान बिकाऊ नहीं होता ना.’
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter