Breaking News

घर के सामने मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; चार संदिग्धों से हो रही पूछताछ

गरियाबंद : जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पितईबंद में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर लोहे की रॉड से वार किए जाने जैसे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके घर के सामने ही बरामद हुआ। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

फिलहाल राजिम पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Raigarh Crime: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण! आंखों पर पट्टी बांधकर ₹1 लाख UPI से ट्रांसफर, 24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *