Breaking News

प्यार में कांटा बना शौहर… रेशमा ने प्रेमी संग मिलकर रची ‘सोनम जैसी’ खौफनाक साजिश, 8 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बिहार के रोहतास से एक सननसीखेज मामला सामने आया है. यहां अय्याशी के चलते रेशमा नाम की विवाहिता ने अपने प्रेमी इस्तखार व उसके दोस्त संग मिलकर शौहर का क़त्ल कर दिया. आरोपी पत्नी रेशमा खातून का पिछले 8 सालों से मोहम्मद इश्तेखार हसन के साथ अफेयर व अवैध संबंध था. अशरफ ने जब पत्नी को फटकार लगाई तो रेशमा ने अपने आशिक और उसके दोस्त जमशेद संग मिलकर हत्या की साजिश रची.

बताया जा रहा है कि तीनों ने मिलकर रात में अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी. बच्चों ने पिता का क़त्ल होता देखा तो पुलिस बुला ली. पुलिस ने रेशमा खातून और इस्तखार हसन को गिरफ्तार किया है. जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. पूरा मामला डिहरी नगर थाना क्षेत्र के इदगाह मोहल्ले का है. यहां की रहने वाली रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति मो अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमी मो इश्तेखार हसन का मृतक की पत्नी रेशमा खातुन के साथ विगत् 8 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

शौहर के कत्ल की बनाई योजना
इस बात की जानकारी जब रेशमा खातून के पति को हुई तो, उसने पूरी बात अपने परिजनों को बता दिया, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य रेशमा खातून को डांट फटकार करने लगे. इससे नाराज होकर पत्नी रेशमा खातून ने अपने प्रेमी मो इश्तेखार हसन के साथ मिलकर एक सप्ताह पूर्व ही पति की हत्या की योजना बना डाली.

रेशमा ने कबूल किया जुर्म
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को घर के छत से कूदकर एवं एक अन्य व्यक्ति को घर के दरवाजे से भागने के क्रम में पकड़ लिया. इस हत्याकांड में पुलिस के सामने दोनों ने अपनी एवं मृतक की पत्नी रेशमा खातून की जुर्म कबूल कर लिया है.

Check Also

MP News: दमोह में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, हजारों लोगों से 1100-1100 रुपये लेकर आयोजक फरार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर हजारों लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *