भाजपा का जोरदार प्रदर्शन : कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे युवा नेता, राहुल गांधी की हरकत पर जताया विरोध

नवापारा-राजिम। मंगलवार को सांसद और लोकसभा में नेता-विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा बड़ी संख्या में दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास के बाहर, बिना प्रशासनिक अनुमति के, धरना-प्रदर्शन किया गया था। राहुल गांधी के इस कृत्य को शर्मनाक बताते हुए इसके विरोध में छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष किरणसिंह देव के नेतृत्व में बुधवार को रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया, जिसमें साय सरकार के कुछ मंत्रीगण, भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस की नीतियों पर किया तीखा प्रहार
कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा, जिसमें युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। जानकारी देते हुए किशोर ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी के चलते राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार 99 चुनाव हार चुकी है। इससे राहुल गांधी कुंठित हो चुके हैं और देश की जनता को लगातार मोदी और मोदी सरकार के विरुद्ध भड़काते हुए श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल जैसी स्थिति भारत में निर्मित करना चाहते हैं, जिसमें लोगों ने व्यापक स्तर पर आगजनी और हिंसा फैलाई थी।

धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता ने जताई चिंता
मंगलवार को राहुल गांधी उच्चतम प्रतिबंधित क्षेत्र पीएम आवास के बाहर सैकड़ों लोगों के साथ धरना प्रदर्शन कर एक बार फिर इसी दुष्प्रयास में थे। अगर भीड़ राहुल गांधी के उकसावे पर पीएम आवास में घुसकर पीएम मोदी के साथ कोई अनहोनी कर जाती तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होता?

राहुल गांधी की राजनीति पर उठाए सवाल
इस घटना का पूरी दुनिया में भारत के प्रति नकारात्मक संदेश जाता। लेकिन खुद को खानदानी बादशाह समझने वाले राहुल गांधी को न तो देश की चिंता है, न देश के संविधान व लोकतंत्र की चिंता है और न देशवासियों के जान-माल की। राहुल गांधी को दोबारा ऐसी शर्मनाक हरकत करने से रोकने के लिए एक कड़ा संदेश देने के दृष्टिकोण से भाजपा द्वारा आज यह आयोजन किया गया था, जिसमें मैंने और मेरे साथियों ने भी अपनी सहभागिता दर्शाई है।

Check Also

रिटायरमेंट के बाद ग्रेच्युटी से वसूली पड़ी भारी: वन विभाग को हाईकोर्ट से झटका, कर्मी को राशि लौटाने का आदेश

पिथौरा। सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी से राशि काटना वन विभाग को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *