राजधानी में मिली महिला की लाश : रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच मे जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के स्वागत विहार कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव कॉलोनी के एक खुले प्लॉट में मिला है। मृतका की पहचान सुभद्रा बाई साहू (35 वर्ष) निवासी बोरियाकला के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। घटना को लेकर इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मुजगहन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना स्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

Check Also

Raipur News: 4 दिन तक सफाई बंद रखकर फंसा ठेकेदार! नगर निगम ने लगाया ₹10 हजार जुर्माना, ठेका रद्द करने की चेतावनी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *