Breaking News

महिला आरक्षक लव जिहाद की शिकार: सौरभ बन शोहराब ने बनाए संबंध, रोजा रखवाया-गौमांस खिलाया, 5 महीने का गर्भ लेकर पहुंची SP ऑफिस

जबलपुर। मध्य प्रदेश में अब पुलिसकर्मी भी लव जिहाद का शिकार हो रही हैं। जबलपुर में एक महिला आरक्षक को मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाया। युवक पर जबरन रोजा रखवा कर गौमांस खिलाने का भी आरोप है। पीड़िता 5 महीने की गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसने गर्भ में बच्चा लेकर एसपी ऑफिस पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि शोहराब शेख ने अपना नाम सौरभ सिंह और गोलू बताकर उससे दोस्ती की थी। शादी का झांसा देकर 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने की बात पर आरोपी पीछा छुड़वाने की कोशिश कर रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी का परिवार भी दे रहा धमकी

महिला का सनसनीखेज आरोप है कि कोर्ट में वह शोहराब बनकर घूमता रहा और जबरन उसका धर्म परिवर्तन। महिला से जबरदस्ती 40 दिन का रोजा रखवाया था। झांसे में लेकर गौ मांस खिलवाया था। इंस्टाग्राम आईडी से मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने बताया कि कोर्ट में ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी की आरोपी से मुलाकात हुई थी।

Check Also

देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *