उपसरपंच की हत्या : मोबाइल लूटने का विरोध करने पर लुटेरों ने मारा चाकू, ईलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच मे जुटी

दुर्ग : जिले के जेवरा चौकी क्षेत्र में देर रात लूटपाट का विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने उप सरपंच तुमाकला की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तुमकाला (धमधा ब्लॉक) निवासी प्रकाश सिंह कश्यप (47 वर्ष) के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के उपसरपंच है। प्रकाश अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ भिलाई स्थित सूर्या मॉल घूमने आए थे। देर रात वापस लौटते समय करहीडीह से चिखली मार्ग पर वे रास्ता भटक गए, जिसके कारण उन्हें घर पहुंचने में देरी हो रही थी।रात लगभग 2 बजे सुनसान राह का फायदा उठाकर चार अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और जबरन मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे।

जब प्रकाश सिंह कश्यप ने लूट का कड़ा विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू निकालकर प्रकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया “अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। संदेही रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

Check Also

Mahtari Vandan Yojana: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त, इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

Mahtari Vandan Yojana 30th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *