Breaking News

धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, दूध देने जाते समय हुई वारदात, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाटापारा-बलौदाबाजार जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम खैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़ियाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि केजराम मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Check Also

Rakhi 2026: रक्षाबंधन पर धान, धनिया के फल से सजेंगी भाई की कलाईयां, मुंगेली में बने अनोखी राखी की हो रही चर्चा

Paddy Coriander Seeds Rakhi Innovation: राखी का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में तरह-तरह की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *