मां-बेटे के विवाद में समझाइश देना दामाद को पड़ा भारी, ससुर ने ब्लेड से किया हमला

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान दामाद पर ससुर द्वारा ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक शैलेन्द्र नवरंग ने बताया कि घर में उसकी मां और बेटे के बीच विवाद हो रहा था, जिस पर उसने मामले को शांत कराने के लिए समझाइश दी।

इसके बाद उसकी पत्नी ने फोन कर अपने परिजनों को घर बुला लिया। आरोप है कि परिजनों के पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया और इसी दौरान ससुर ने घर के बाथरूम में रखा ब्लेड उठाकर शैलेन्द्र के गले पर हमला कर दिया।

हमले में शैलेन्द्र के गले में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पूरे विवाद की जांच की जा रही है।

Check Also

Congress Protest In Chandigarh: पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, CM आवास की ओर बढ़े नेताओं पर वाटर कैनन

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टर कल्चर, नशे के प्रकोप, और सरकारी कर्मचारियों के बकाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *