Breaking News

Durg: भिलाई के सिस्कोल फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी चीज गिरने से मजदूर की मौत

Durg: भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु मजदूर के ऊपर गिर गई. हादसे में 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. राजेश की मौत से उनके तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी चीज गिरने से मजदूर की मौत
दरअसल, हादसे के बाद मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में मजदूर और परिवार के लोग फैक्ट्री पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. पूर्व पार्षद ने कहा कि फैक्ट्री में आए दिन हादसे होते हैं और यह इसी जगह पर हुई दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले भी भारी सामान गिरने से एक मजदूर की मौत हो चुकी है. उन्होंने का आरोप है कि सेफ्टी के नाम पर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. परिवार ने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है और प्रबंधन से बातचीत की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस
वहीं सीएसपी प्रशांत सिंह ने बताया कि सिस्कोल यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु राजेश के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने ने कहा कि हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड : सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीम, शराब-कोल घोटाले से कनेक्शन की आशंका

धमतरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *