Breaking News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा: भोपाल के 3 नामी अस्पतालों पर गिरी गाज, योजना से निलंबित

Ayushman Yojana Fraud: मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना (MP Ayushman Scheme Fraud) के कार्यान्वयन में सामने आई अनियमितताओं को लेकर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है. अस्पतालों की कार्यप्रणाली और क्लेम भुगतानों की विस्तृत समीक्षा के दौरान गंभीर कमियां पाए जाने के बाद प्रशासन ने राजधानी के निजी 3 अस्पतालों को योजना के प्रभाव से तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

निरीक्षण के दौरान पाई गई गड़बड़ियां
इस कार्रवाई में यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं. विभागीय टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत अरविंद शाह के नेतृत्व में तीनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था. टीम के निरीक्षण के दौरान योजना के नियमों और दिशा-निर्देशों के पालन में कई गड़बड़ियां सामने आई जिसके बाद विभाग ने ये कार्रवाई की है.

10 दिनों की दी मोहलत
बता दें कि विभाग ने तीनों अस्पतालों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है. अस्पतालों में अपना जवाब देने के लिए 10 दिनों की मोहलत दी गई है. विभाग का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के जवाब और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

नियम तोड़ने वाले अस्पतालों पर जारी रहेगी कार्रवाई
बता दें कि ये मामला केवल योजना को लेकर मौजूदा अनियमितताओं तक सीमित नहीं रहेगा, अधिकारियों ने तीनों अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत पूर्व में किए गए सभी दावों का लेखा-परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं. इससे पुराने उपचार और उनके आधार पर किए गए भुगतान के दावों की भी जांच होगी. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन या किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Check Also

आखिरी ओवर में प्रिंस यादव का धमाका, लगातार 3 चौके जड़कर श्रीसंत-अश्विन के खास क्लब में बनाई जगह

Three Fours in Final Over: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *