Breaking News

तेज बारिश में फूटा CSEB का राखड़ बांध, गांव में राखड़ घुसने पर लोग घर छोड़कर भागे, राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन…

कोरबा। कटघोरा के ग्राम डिंडोलभाटा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB) का राखड़ बांध अलसुबह तेज बारिश की वजह से टूट गया. राखड़ के बहकर गांव में घुसने पर लोग जान बचाते हुए घर छोड़कर भागे.

समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन मंडल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. तेज बारिश की वजह से बड़ी तबाही मच सकती है. बहरहाल, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासनिक अमला गांव को खाली कराने में जुटा है.

Check Also

imd-heavy-rainfall-forecast-in-bihar-bengal-odisha-telangana-andhra-pradesh-due-to-cyclonic-storm-red-alert-for-tamilnadu-kerala

बिहार-बंगाल से लेकर 12 राज्यों तक दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *