Breaking News

Rohit Sharma Retirement: क्रिकेट के बाद क्या करेंगे हिटमैन? अश्विन ने बताया पूरा प्लान

Ashwin Reveals Hitman Next Step: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है. खासकर उनके क्रिकेट से संन्यास लेने की बाद की भूमिका को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. अब टीम इंडिया के दिग्गज पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फ्यूचर में हिटमैन के रोल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित शर्मा?
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हिटमैन के वनडे करियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. माना जा रहा है कि रोहित जल्द ही ODI क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं. इन सब के बीच पूर्व स्पिनर अश्विन ने रोहित शर्मा के अगले रोल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अश्विन रिटायरमेंट के बाद रोहित मुंबई इंडियन के कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

क्या बोले आर अश्विन?
हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने रोहित शर्मा के संन्यास के बाद की भूमिका को लेकर चर्चा की. इस दौरान अश्विन ने कहा कि रोहित क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल खिताब जीते हैं. ऐसे में रिटायरमेंट के बाद वह कोचिंग की भूमिका में नजर आ सकते हैं. अश्विन के मुताबिक रोहित के संन्यास के बाद फ्रेंचाइजी उन्हें कोच की भूमिका सौंप सकती है.

छोटे पर्दे पर जलवा बिखरने को तैयार हिटमैन
क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जलवा बिखरने वाले रोहित शर्मा अब जल्द ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. बता दें, रोहित शर्मा जल्द ही अपने खुद के शो ‘Rohit Sharma Show’ से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. यह शो 19 सितंबर 2026 टेलीविजन पर ऑन-एयर होगा. फैंस हिटमैन के इस शो को टीवी पर सोनी पर देख सकेंगे. जबकि ऑनलाइन यूजर्स इस शो का मजा SonyLiv ऐप पर उठा सकेंगे.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *