IndiGo Flight Delay: पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार, वाराणसी एयरपोर्ट पर भड़के यात्री; 3 घंटे 15 मिनट लेट हुई फ्लाइट

वाराणसी. वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार(10 सितंबर 2026) को मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया. फ्लाइट 6E-6544 को सुबह 10:45 बजे वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी. बताया गया कि पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए उड़ान भरने में असमर्थता जताई. इसके बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई और टर्मिनल भवन में हंगामा शुरू हो गया.

बोर्डिंग से पहले यात्रियों को दी गई जानकारी
एयरलाइंस की ओर से बोर्डिंग शुरू होने से पहले ही यात्रियों को पायलट के उड़ान नहीं भरने की जानकारी दी गई. इसके बाद विमान में यात्रियों की बोर्डिंग रोक दी गई. यात्रियों को बताया गया कि दूसरे पायलट की व्यवस्था की जा रही है. हालांकि, पूरे मामले पर एयरलाइंस की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

यात्रियों ने लगाए एयरलाइन पर लापरवाही के आरोप
फ्लाइट में देरी से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया. एक यात्री ने कहा कि सुबह 8 बजे से यात्री एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन रिफ्रेशमेंट तक के लिए कोई स्पष्ट अनाउंसमेंट नहीं किया गया. यात्री ने कहा कि एयरलाइन को भी यात्रियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.

पायलट की ड्यूटी टाइमिंग को लेकर भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, पायलट की ड्यूटी का निर्धारित समय पूरा हो गया था, जिसके कारण उसने उड़ान भरने से मना कर दिया. हालांकि, पायलट के स्वास्थ्य संबंधी कारण की जानकारी भी यात्रियों को दी गई थी. ऐसे में फ्लाइट में देरी की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

दोपहर 2 बजे उड़ान
फ्लाइट को दोपहर करीब 2 बजे मुंबई के लिए रवाना किए जाने की बात सामने आई. इस तरह विमान निर्धारित समय से करीब 3 घंटे 15 मिनट देरी से उड़ान होगी.

Check Also

ludhiana-religious-conversion-allegations-dowry-harassment-claims-also-reported

ससुराल में पहली रात दुल्हन को पुल में डुबो कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर पिता को इतना पीटा की हालत गंभीर

धर्म परिवर्तन और दहेज का विरोध करने पर लड़की के मायके वालों पर हमला किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *