Breaking News

मणिपुर के चुराचांदपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या की, जांच में जुटी पुलिस

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 72 वर्षीय महिला सहित कम से कम चार लोगों की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घात लगाकर यह हमला मोंगजांग गांव के पास दोपहर दो बजे के आसपास हुआ जब पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे। मोंगजांग चुराचांदपुर शहर से लगभग पांच किमी दूर है।

चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई। यूनाइटेड कूकी नेशनल लिबरेशन आर्मी (यूकेएनएलए) ने एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान थेनखोथांग हाओकिप उर्फ थापी (48), सेखोगिन (34), लेंगोउहाओ (35) और फाल्हिंग (72) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला मोंगजांग गांव के पास हुआ जो चुराचांदपुर शहर से करीब सात किमी दूर है। चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी का कहना है कि प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मारे गए लोग कौन थे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।

हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली
फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत फैल गई है. इलाके में पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। जांच के दौरान मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए। सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

घटना की जांच में जुटी पुलिस
मणिपुर पिछले काफी समय से जातीय और सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहा है। ऐसे में इस हमले से राज्य के हालात और भी खराब हो सकते हैं। हमले के बाद प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने के साथ ही अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे इसके साथ ही चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Check Also

नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, 17 गवाह, डिजिटल सबूत और 1500 पन्नों की चार्जशीट, क्या-क्या मिला?

TCS sexual harassment chargesheet: महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के BPO यूनिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *