Flydubai Cockpit Attack: पायलट पर चाकू से हमले के बाद इजरायल का बड़ा फैसला, हर फ्लाइट के पायलट की होगी सख्त जांच

Israel Pilot Security: दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट के कॉकपिट में हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया. इस हमले में भारतीय मूल के पायलट स्मित मझार को काफी चोट आई है, जिनका इलाज जारी है. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसके बाद इजरायली अधिकारियों ने इजरायल आने और जाने वाली हर फ्लाइट्स के पायलट की जांच तेज करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही इस घटना की भी जांच की जा रही है कि आखिर कड़ी सुरक्षा के बीच कॉकपिट तक हथियार कैसे पहुंचा और हमलावर का क्या मकसद था?

इजरायली अधिकारियों ने दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट FZ1073 के अंदर हुए हमले के बाद पायलटों की सुरक्षा जांच और कड़ी करने का फैसला लिया है. जिस दौरान पायलट पर हमला हुआ. उस दौरान विमान करीब 16,000 फीट ऊपर था और उसमें 180 यात्री सवार थे. जिनकी हवा में सांसे अटकी रहीं. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. पायलट की सूझबूझ और हिम्मत की वजह से फ्लाइट को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड करा दिया गया.

हमलावर को-पायलट गिरफ्तार
बता दें, यह हमला दो पायलटों के आपसी विवाद के बाद हुआ. आरोप है कि पायलट भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मछार पर को-पायलट ने हमला कर दिया. इस दौरान एक यात्री ने भी को-पायलट को काबू करने का प्रयास किया, जिसमें उसे भी चोट आई है. हमले के बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई में करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. हालांकि, फ्लाइट लैंडिंग करने के बाद सऊदी अधिकारियों ने को-पायलट को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की पायलट की तारीफ
जिस पायलट पर हमला हुआ. वे भारतीय मूल के हैं. उनके ऊपर हुए हमले को लेकर इजरायल के राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई और उनकी बहादुरी की तारीफ की. अभी तक जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि किस हथियार से हमला किया गया है, लेकिन संभावना है कि चाकू से ही हमला किया गया होगा. फिलहाल, अभी जांच जारी है.

Check Also

Asian Games 2026: आखिरी 45 सेकंड में अभिषेक का गोल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

Men’s Hockey Team Into Finals:एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में भारत ने पाकिस्तान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *