Breaking News

CG News : Ludo King की आड़ में सट्टेबाजी, 20% कमीशन में लगवाते थे दांव, MP के 4 सटोरिये गिरफ्तार

बिलासपुर. ऑनलाइन गेमिंग लूडो किंग की आड़ में सट्टेबाजी करने वाले मध्यप्रदेश के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 20 प्रतिशत कमीशन पर दांव लगवाते थे. पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और दो रजिस्टर में लाखों की सट्टापट्टी जब्त की है.

जानकारी के मुताबिक, सरकण्डा क्षेत्र के स्वर्णिम ऐरा कालोनी के एक मकान में वाट्सएप में ग्रुप बनाकर एप उपलब्ध कराकर आनलाइन लूडो में सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम ने कॉलोनी के मकान नम्बर 152 में दबिश दी. रेड के दौरान मौके से चार आरोपियों राहुल छाबड़ा , सुमित चांदवानी, ओम प्रकाश नागवानी और मोहित बर्मन को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और लाखों रुपये के सट्टा पट्टी लिखे दस्तावेज बरामद किए हैं.

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सट्टेबाजी
पुलिस जांच में पता चला कि शहडोल निवासी आरोपी राहुल छाबड़ा व उसके साथी ‘श्याम लूडो किंग’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गेम की हार-जीत पर दांव लगवाते थे. आरोपियों ने किराए पर मकान लिया था, और एक महिला के नाम पर बैंक खाता खोलकर रखा था, जिससे सट्टे का लेनदेन किया जाता था. आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *