CG Patwari-RI Exam Paper Leak: दिल्ली से दबोचे गए दो भाई, EOW को मिली 8 दिन की पुलिस रिमांड

रायपुर। वर्ष 2024 में आयोजित पटवारी से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा के पेपल लीक प्रकरण में एसीबी, ईओडब्लू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें विशेष कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने आठ दिनों की पुलिस रिमांड हासिल की है। दोनों आरोपियों को 23 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच एजेंसी ने मध्यप्रदेश, भिंड निवासी वीर सिंह जाटव (35) और अरविंद जाटव (41) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रश्नपत्र मुद्रण समिति से जुड़े सह-आरोपी वीरेंद्र जाटव के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि परीक्षा की गोपनीयता भंग कर प्रश्नपत्र पहले ही अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया गया और इसके बदले उनके द्वारा मोटी रकम वसूली गई।

शिनाख्त परेड में पहचान: दोनों आरोपियों की कार्यपालिक दंडाधिकारी
की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई गई। इसमें परीक्षा में शामिल पटवारियों ने दोनों की पहचान प्रश्नपत्र लीक कराने, तैयारी के लिए स्थान उपलब्ध कराने और अवैध वसूली करने वालों के रूप में की। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (सी) और आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज है।

अभ्यर्थियों के चयन पर उठे सवाल
राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा आयोजित की गई थी। परिणाम के आधार पर 216 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जांच ईओडब्ल्यू-एसीबीको सौंपी थी। इसके बाद अपराध क्रमांक 64/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया। लीक प्रश्नपत्र से तैयारी के लिए स्थान भी उपलब्ध कराया गया था।

Check Also

Keshkal Ghat Jam: तीसरे मोड़ पर वाहन खराब होते ही लगा मेगा जाम, दो एंबुलेंस समेत सैकड़ों गाड़ियां फंसीं

केशकाल। बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली केशकाल घाट में मंगलवार को ओवरटेकिंग की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *