CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को बड़ी राहत, SC ने शर्तों के साथ दी अंतरिम जमानत

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को बड़ी राहत मिली है. जहां सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर को शर्तो के साथ 4 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है.

अनवर ढेबर को मिली जमानत
शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर को 4 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने मां के खराब स्वास्थ्य के चलते ये जमानत दी है. वहीं उन्हें पुलिस अभिरक्षा में 4 दिन मां के साथ रहने की इजाज़त दी गई है.

छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी यानी साल 2018 से 2023 के बीच प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ है. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी दी है कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोडों की जमीन और दौलत भी खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक इन्होंने पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई थी. लेकिन अब जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ से अधिक का है.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *