Surajpur News: नदी में बहकर आया क्षत-विक्षत शव, शर्मा गांव में मचा हड़कंप; पहचान में जुटी पुलिस

सूरजपुर। जिले से एक सनसनखेज मामला सामने आया है। बसदेई चौकी क्षेत्र के शर्मा गांव में नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि नदी में करीब 40 से 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में बहकर आया था। नदी में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, शव नदी में कैसे पहुंचा और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also

Bilaspur में तेज DJ पर पुलिस का एक्शन! गणेश विसर्जन में दो वाहन जब्त, साउंड सिस्टम भी सीज

बिलासपुर। गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *