Chhattisgarh Influencer Awards: छत्तीसगढ़ के क्रिएटर्स के लिए कल का दिन बड़ा होने वाला है. राज्य में डिजिटल क्रिएटर्स का महाकुंभ सजने जा रहा है. बता दें, कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान करेंगे. राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर प्रदेश के युवा क्रिएटर्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इस समारोह में प्रदेश भर से आए डिजिटल क्रिएटर्स को उनकी रचनात्मकता, मेहनत और समाज पर पड़े सकारात्मक प्रभाव के लिए सम्मानित किया जाएगा.
क्रिएटर्स की क्रीएटिविटी को किया जाएगा सम्मानित
कुल 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा. इसमें एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रैवल, टेक, फैशन, कॉमेडी, मोटिवेशन और सोशल अवेयरनेस जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं. विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र के साथ 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी.
डिजिटल क्रिएटर राज शमानी भी जुड़ेंगे
बता दें, इस समारोह में प्रदेश भर से आए डिजिटल क्रिएटर्स को उनकी रचनात्मकता और प्रभाव के लिए सम्मानित किया जाएगा. समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के 6 विजेता भी शामिल होंगे. उनके अनुभव से छत्तीसगढ़ के क्रिएटर्स को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. इसके अलावा प्रसिद्ध डिजिटल क्रिएटर राज शमानी और आरजे शरत वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे. वे युवाओं को बताएंगे कि कंटेंट क्रिएशन को सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक सफल करियर कैसे बनाया जा सकता है.
कार्यक्रम में मनोरंजन का भी पूरा तड़का
कार्यक्रम में सिर्फ अवॉर्ड ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का भी पूरा तड़का लगेगालगेगा. भजन क्लबिंग के जरिए भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का नया तरीका होगा.वहीं बस्तर रैम्प वॉक में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा की झलक नजर आएगी. यह रैम्प वॉक छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत, लोककला और परंपरा को मंच पर जीवंत करेगी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter