Jeevan Pramaan Patra: अब घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, पेंशनर्स को बैंक और सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं

No Government Office Visit: सरकारी पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से राहत भरी खबर सामने आई है. बढ़ती उम्र और पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में बड़ा बदलाव किया है. हर महीने पेंशन पाने के लिए साल के नवंबर महीने में पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र सरकार को जमा करना पड़ता है, तभी महीने की पेंशन दी जाती है. जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पेंशनर्स को सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे इस उम्र में ऑफिस का चक्कर लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

वहीं अब सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू कर दी है. पेंशनर्स अब घर बैठे आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे. आइए जानते हैं कि घर बैठे बहुत ही आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाएं.

घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले ऐसा स्मार्टफोन लें, जिसमें अच्छा फ्रंट कैमरा हो और इंटरनेट चल रहा हो.
  • अपना आधार नंबर, पीपीओ नंबर, बैंक खाते की जानकारी, पेंशन देने वाली एजेंसी का नाम और मोबाइल नंबर पहले से तैयार रखें.
  • अपने फोन के ऐप स्टोर से आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप में मांगी गई जरूरी जानकारी और पेंशनर की डिटेल सही-सही भरें.
  • कैमरे के सामने सीधे बैठकर अपना चेहरा स्कैन करें और जानकारी को सबमिट करें.
  • ऑफिशियल ऐप स्टोर से आधार कार्ड और Jeevan Pramaan ऐप इंस्टॉल करें.
  • प्रक्रिया पूरी होने पर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए प्रमाण आईडी मिल जाएगी और आपका सर्टिफिकेट संबंधित एजेंसी को डिजिटल रूप से मिल जाएगा.

नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर
सरकार की इस नई डिजिटल व्यवस्था का लाभ लाखों पेंशनर्स को होगा. बढ़ती उम्र के चलते पेंशनर्स को सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब इस नई सुविधा के बाद प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या किसी सरकारी ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं होगी. अब पेंशनर्स घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे और उसे अपलोड भी कर सकेंगे. पेंशन वितरण एजेंसी इसे ऑनलाइन माध्यम से सीधे प्राप्त कर लेती है.

Check Also

10-10 हजार रुपये में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी, रतलाम का मुख्य आरोपी इंदौर में गिरफ्तार

इंदौर में साइबर ठगी के लिए लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर उनका इस्तेमाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *