शादी में दूल्हे को चालाकी दिखाना पड़ा भारी, दुल्हन ने लौटाई बारात, जानें क्या है मामला

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. जबकि दोनों पहले से ही परिचित थे और काफी समय से एक-दूसरे से मिलते भी थे. लेकिन शादी के दौरान एमबीए पास दूल्हे ने अपनी स्मार्टनेस दिखाई, तो दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया. दुल्हन को लोगों ने खूब समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. बाद में पुलिस भी मामले को सुलझाने पहुंची लेकिन निराशा ही हाथ लगी. दूल्हे को समझ आ गया कि कभी-कभी चालाकी करना अपने पर भारी पड़ सकता है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. जहां शादी करने पहुंचे दूल्हे ने चालाकी दिखाते हुए सोने के गहने की जगह नकली जेवर ले पहुंचा. लेकिन इस दौरान उसकी चालाकी पकड़ी गई. जिसकी वजह से शादी तक टूट गई. जबकि इस दौरान जयमाला भी पड़ चुका था.

जयमाला के बाद शुरू हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, शादी की सभी तैयारियां कर ली गई थी. गोद भराई और फलदान के बाद जयमाला का भी कार्यक्रम निपट चुका था. दोनों पक्ष खुशी-खुशी बारात में शामिल रहे, लेकिन इसी दौरान गहनों को लेकर विवाद हो गया. दुल्हन के परिवार वालों ने नकली गहना होने का दावा किया, तो दूल्हे ने कहा कि नहीं ये गहने असली ही हैं. विवाद इतना बढ़ा कि गहनों को चेक करवाने के लिए ज्वेलर्स को बुलाया गया. जिसने क्लियर किया कि ये गहने नकली ही हैं, जिन पर सोने-चांदी की परत चढ़ाई गई है.

दुल्हन ने लौटाई बारात
यह सुनते ही दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया और कहा कि शादी नहीं करेंगे. जबकि दूल्हा कहता रहा कि उसने पैसे असली गहने खरीदने के लिए रखे थे लेकिन भाव बढ़ने की वजह से नहीं खरीदे. मंगलसूत्र असली लेकर आया हूं. शादी के बाद सभी गहने असली खरीदूंगा. लेकिन दुल्हन ने उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया और शादी तोड़ दी. रात भर मनाने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह दूल्हा खाली हाथ वापस घर लौटा. इस घटना से यह भी सीख मिलती है कि कभी-कभार चालाकी करना बहुत भारी पड़ सकता है. इसलिए हर जगह चालाकी करना सही नहीं रहता.

Check Also

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

Wrestlers Harassment Case Verdict: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *