Realme 17 Pro: 10,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया 5G स्मार्टफोन

नई दिल्ली। Realme जल्द ही अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज का एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयरी में है। जी हां कंपनी Realme 17 Pro फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने फिलहाल इस डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लॉन्च से पहले इसके डिजाइन और कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। सामने आए रेंडर्स में डिवाइस का फ्रंट और रियर डिजाइन देखने को मिल रहा है। फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है।

Realme 17 Pro का कैसा होगा डिजाइन?
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स ने Realme 17 Pro के कथित रेंडर्स शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में फोन का डिजाइन काफी हद तक इसके पिछले मॉडल जैसा लग रहा है। रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। फोन में तीन कैमरा और LED फ्लैश देखने को मिल सकती है। इसका कैमरा मॉड्यूल OnePlus के कुछ स्मार्टफोन जैसा लग रहा है।

डिवाइस में फ्लैट फ्रेम देखने को मिल सकता है। जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट और चारों तरफ पतले बेजल्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि तस्वीरों में फोन की ब्रांडिंग दिखाई नहीं दे रही है।

Realme 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 17 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है। इतना ही नहीं फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है जो पिछले मॉडल Realme 16 Pro में बताए गए 50MP सेल्फी कैमरे से कम होगा।

Check Also

दिल्ली हाईकोर्ट की गृह मंत्रालय को फटकार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का आदेश किया खारिज

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *